गाजियाबाद: 31 मई 2026 को सेक्टर-15 स्थित एस.जी. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य कराटे चैंपियनशिप 2026 में गाजियाबाद जिले के 80 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में सर्वाधिक पदक जीतकर बेस्ट टीम अवॉर्ड अपने नाम किया। गाजियाबाद जिला खेल कराटे संघ के महासचिव पुष्पेन्द्र सिंह रावत ने बताया है कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 850 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें गाजियाबाद के खिलाड़ियों ने काता एवं कुमिते दोनों वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
गाजियाबाद के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर जिले को उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाया। बालिका वर्ग में ईवा गुप्ता, काशवी शर्मा, अनुग्या शर्मा, अर्शी, शिवान्या गुसाईं, देवान्शी जैन, वैभवी पंत, गायत्री भान, आश्रिया रावत, वैष्णवी यादव, आध्या भंडारी तथा अन्य खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।
बालक वर्ग में अनय शुक्ला, आदि शुक्ला, ईवान शर्मा, तनुष माथुर, वरूण नागर, आयांश राज सिंह, मोनिथ मजूमदार, पूर्वित गुरियान, जीवितेश बिष्ट, अग्रिम अरोडा, सात्विक रावत, कर्ण सिंह रावत, चेतन भाटिया, रुद्र प्रताप कुश, हृतिक दास, गौरव बिष्ट, तुषार यादव, कृतिक सुगंथन और कृष्णा चौहान ने पदक जीतकर गाजियाबाद को ओवरऑल चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
जिले के इस शानदार प्रदर्शन पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल है। प्रतियोगिता के समापन पर गाजियाबाद को “बेस्ट टीम अवॉर्ड” प्रदान किया गया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को जिले के खेल जगत के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के महासचिव अमित गुप्ता और अन्य पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गाजियाबाद कराटे टीम की इस उपलब्धि ने जिले का नाम पूरे प्रदेश में गौरवान्वित किया है।

