गाजियाबाद। शिक्षामित्र संघ मुरादनगर द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी मुरादनगर जमुना प्रसाद की पदोन्नति होने पर बधाई दी। खंड शिक्षा अधिकारी ने मुरादनगर में अपने कार्यकाल के दौरान बहुत ही निष्ठ ईमानदारी से अपने कर्तव्यों को निभाया। उन्होंने अपने कुशल व्यवहार और सरल स्वभाव के द्वारा सम्पूर्ण शिक्षक समाज के दिलों में अपना एक अलग स्थान बनाया है। सभी साथियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षामित्र संघ गाजियाबाद के जिला मंत्री डॉक्टर रामकिशोर गौतम, कमल दास, वीरपाल सिंह, अंजू रानी, ममता रानी, अनुराधा यादव, अंशु त्यागी, मंजू, विनय कुमार, रीना, सविता त्यागी, राजू मास्टर व कैलाश चंद आदि मौजदू रहे।

