रोजगार दो–सामाजिक न्याय दो”पदयात्रा का गाजियाबाद महानगर में प्रवेश

  • कार्यकर्ताओं ने सांसद संजय सिंह का किया जोरदार स्वागत

गाजियाबाद: राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में निकल रही सामाजिक न्याय दो रोजगार दो पदयात्रा महानगर में प्रवेश कर गई । जिला अध्यक्ष निमित्त यादव के नेतृत्व में महानगर में पदयात्रा जत्थे के आगमन पर जगह-जगह सांसद संजय सिंह का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा और माल्यार्पण ढोल आतिशबाजी से किया गया । मेरठ से प्रारंभ होकर मोदीनगर मुरादनगर के रास्ते पदयात्रा गाजियाबाद महानगर में जैसे ही प्रवेश किया स्थानीय नागरिकों व कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त हो गया प्रचंड गर्मी के बावजूद भी पद यात्रियों का उत्साह कम नहीं हुआ ।सांसद संजय सिंह ने कहा कि नफरत की राजनीति छोड़ रोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर सड़कों पर उतरने का समय अब आ गया है। सरकारी स्कूल बंद होने के कगार पर और युवाओं का भविष्य अधर में लटकता दिख रहा है । नीट मेडिकल परीक्षा के पेपर लीक हो रहे है लेकिन असली मुद्दों से आम जनमानस का ध्यान भटकाया जा रहा है। सांसद संजय सिंह ने राममनोहर लोहिया जी का कथन स्मरण करते हुए कहा कि अगर सड़क खामोश रहेगी तो संसद आवारा हो जाएगी” यह पंक्ति आज भी आज भी प्रासंगिक है । पश्चिमी प्रांत के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता सोमेन्द्र ढाका ने कहा कि तपती गर्मी में कार्यकर्ताओं और जनता का जज्बा बता रहा कि बदलाव की लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है । जिलाध्यक्ष निमित यादव ने कहा कि रोजगार और सामाजिक न्याय की यह लड़ाई अब पूरे प्रदेश की जनता का आंदोलन बन चुकी है । प्रवक्ता मीडिया प्रभारी अधिवक्ता मनोज प्रकाश त्यागी ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के कुशल नेतृत्व में चल रही “रोजगार दो–सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा के पांचवें चरण पूरे जोश, जुनून और जनउत्साह के साथ आगे बढ़ कर महानगर में आई है। हक और सामाजिक न्याय की इस लड़ाई में उमड़े जनसैलाब और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने साफ संकेत दिया कि जनता अब बदलाव चाहती है। भीषण गर्मी में भी पदयात्रा जहां-जहां से गुजरी वहां बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने सांसद संजय सिंह का पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जोरदार स्वागत किया। ओ बी सी प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ छवि यादव ने कहा कि स्थानीय नागरिकों, मजदूरों, छात्रों, व्यापारियों और रेडी-पटरी दुकानदारों ने सांसद संजय सिंह को रोककर अपनी समस्याएं साझा कीं और रोजगार, शिक्षा, महंगाई तथा सामाजिक न्याय के मुद्दों पर चर्चा की। प्रदेश प्रवक्ता तरुणिमा श्रीवास्तव ने कहा कि देश में लाखों सरकारी स्कूल खस्ता हालत में क्योंकि इन स्कूलों में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चे गरीब, पिछड़े, दलित और वंचित परिवारों से आते हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों की हालत लगभग खराब हो चुकी है । खेलकूद प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीवास्तव ने परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पेपर लीक होने से लाखों बच्चों का भविष्य बर्बाद हो गया लेकिन इस पर भी कोई जवाबदेही तय नहीं हुई। यह गंभीर विषय है जिसको नजर अंदाज नहीं किया जाना चाहिए । जिला महासचिव शैलेश कुमार ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, गैस और खाद्य तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जनता महंगाई से परेशान है लेकिन असली मुद्दों की जगह हिंदू-मुस्लिम और नफरत की राजनीति परोसी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि टैक्स और मुनाफे के नाम पर लाखों करोड़ रुपये जनता से वसूले गए लेकिन जनता की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *