कराटे चैंपियनशिप में विजेता खिलाडियों को सम्मानित किया गया।

गाजियाबाद, नीति खंड- 2 में स्थित इंदिरापुरम कराटे स्कूल के खिलाड़ियों ने जिंदल पब्लिक स्कूल में आयोजित “ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप 2026” में बेहद शानदार प्रदर्शन किया और बेस्ट रनर अप टीम ट्रॉफी जीतकर उत्तर प्रदेश राज्य का नाम रोशन किया। सभी विजेता खिलाड़ियों का इंदिरापुरम कराटे स्कूल में स्वागत तथा स्कूल की तरफ से सम्मान किया गया। इस विशाल प्रतियोगिता का आयोजन 3 मई 2026 को किया गया, जिसमें बच्चों ने काता एवं कुमिते दोनों वर्गों में बेहतरीन दमखम दिखाकर गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज 72 मेडल्स अपने नाम किए। इस प्रतियोगिता में 16 राज्यों के 1000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, असम, गुजरात, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र इत्यादि राज्य के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में अर्शी, अमायरा गोयनका, सम्या पाल, काश्वी शर्मा, अनुग्या शर्मा, वैभवी पंत, वैष्णवी यादव, अध्य्या भंडारी, अनय शुक्ला, पूर्वित गुरियान, अथर्व ठाकुर, अद्विक गोयनका, तुषार यादव, गौरव बिष्ट, अग्रिम अरोड़ा, आकाश वर्मा, देबांजित शाशमल और चेतन भाटिया ने काता एवं कुमिते दोनों वर्गों में गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल और अपने परिवार का नाम रोशन किया।
वहीं ईवा गुप्ता, अनन्या ठाकुर, आयांश राज सिंह और दिपांजित शाशमल ने काता में गोल्ड तथा कुमिते में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। ख्याति गुप्ता, आश्रिया रावत, आदि शुक्ला और कृष्णा चौहान ने दोनों वर्गों में सिल्वर मेडल जीते। इसके अलावा तनुष माथुर, इवान शर्मा, मोनिथ मजूमदार और शिवान्या गुसाईं ने भी प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कर्ण सिंह रावत, रुद्र प्रताप कुश, देविक गोयल, क्रिथिक सुगंथन और देबोजीत शाशमल ने कुमिते वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया।
प्रतियोगिता के अंत में इंदिरापुरम कराटे स्कूल के अध्यक्ष एवं मुख्य कोच पुष्पेन्द्र सिंह रावत ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत और अनुशासन ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने बताया कि सभी गोल्ड और सिल्वर मेडल विजेता खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि से खिलाड़ियों, अभिभावकों और प्रशिक्षकों में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *