आई.टी.एस – द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा “Excellence in Higher Education सम्मान से सम्मानित

ग़ाज़ियाबाद। आई.टी.एस – द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को प्रतिष्ठित CSR Magazine द्वारा वर्ष 2026 के लिए “Excellence in Higher Education (BBA & BCA Courses)” सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य पुरस्कार समारोह में प्रदान किया गया।
यह प्रतिष्ठित सम्मान आई.टी.एस – द एजुकेशन ग्रुप की उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है। संस्थान ने वर्षों से अपने दूरदर्शी नेतृत्व, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, उद्योग-अकादमिक सहभागिता तथा विद्यार्थी-केंद्रित दृष्टिकोण के माध्यम से BBA एवं BCA शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान स्थापित की है। इस अवसर पर आई.टी.एस – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर0पी० चड्ढा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरे आईटीएस परिवार के सदस्यों को बधाई दी। इस अवसर पर अर्पित चड्ढा ने कहा कि यह सम्मान पूरे आई.टी.एस परिवार के सामूहिक प्रयासों, समर्पण एवं उत्कृष्टता की निरंतर यात्रा का परिणाम है। उन्होंने संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आई.टी.एस सदैव गुणवत्तापूर्ण एवं उद्योगोन्मुख शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। आई0टी0एस यू जी परिसर कि प्राचार्य ड। नैंसी शर्मा ने इस सम्मान के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संकाय सदस्यों, सभी स्टाफ के सदस्यों एवं छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान संस्था के नेतृत्व कि दूरदर्शिता, एवं सभी के कड़ी म्हणत का परिणाम है।
उल्लेखनीय है कि छात्रों में स्किल डेवलपमेंट, उनके बहुमुखी विकास के लिए संस्था के प्रयास क्षेत्र में प्रसिद्ध हैं जिनमें इंडस्ट्री-लिंक्ड वैल्यू एडेड प्रोग्राम, आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में सस्था पर बड़े स्तर पर कार्य चल रहा है। इसके साथ छात्रों को शिक्षण के उत्कृष्ट अवसरों एवं नवाचार को बढ़ने के उद्देश्य से संस्था ने कई आई0आई0एम एवं आई0आई0टी० में क्रमिक रूप से प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है। यह सम्मान संस्थान की दूरदृष्टि, गुणवत्ता आधारित शिक्षा के प्रति सतत प्रयासों एवं उत्कृष्टता की दिशा में किए जा रहे कार्यों का सशक्त प्रमाण है। आई.टी.एस – द एजुकेशन ग्रुप शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, नेतृत्व एवं वैश्विक मानकों को स्थापित करने हेतु निरंतर अग्रसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *