आई.टी.एस डेंटल कॉलेज में पहले बेसिक ओरल इंप्लांटोलॉजी कोर्स के प्रथम मॉड्यूल का सफल आयोजन

गाजियाबाद। आई.टी.एस डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद ने पहले बेसिक ओरल इंप्लांटोलॉजी कोर्स के प्रथम मॉड्यूल का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। यह कोर्स सी.डब्ल्यू.एम. इम्प्लांट्स, साउथ कोरिया के सहयोग से आयोजित किया गया। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में बी.डी.एस. चतुर्थ पाठ्यक्रम के 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह कार्यक्रम आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के सहयोग से आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य प्रतिभागियों को ओरल इंप्लांटोलॉजी में नवीनतम क्लीनिकल तकनीकों से परिचित कराना था, ताकि वे मरीजों के लापता दांतों को इम्प्लांट्स के जरिए लगा जा सकें और मरीजों को समग्र उपचार प्रदान कर सकें। कार्यक्रम की शुरूआत गणमान्य अतिथियों के स्वागत एवं डॉ. पंकज दत्ता द्वारा कोर्स परिचय के साथ हुई। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल, डॉ. देवी चरण शेट्टी, मुख्य वक्ता, डॉ. बसंत गुप्ता के साथ डॉ. अभिषेक कुकरेजा एवं कंट्री हेड, जी.एम.आई. जेसन किम भी उपस्थित रहें। इस पाठ्यक्रम के गेस्ट स्पीकर प्रसिद्ध ओरल इम्प्लांटोलॉजिस्ट डॉ. बसंत गुप्ता थे, जिन्हें ओरल इंप्लांटोलॉजी के क्षेत्र में व्यापक ज्ञान प्राप्त है और वह नियमित रूप से इस तरह के कोर्स संचालित कर रहे है। कार्यक्रम के दौरान उहोंने सभी प्रतिभागियों को इम्प्लांटोलॉजी की मूलभूत अवधारणाओं जैसे इम्प्लांट बायोलॉजी, आॅसियोइंटीग्रेशन, बायोमैटेरियल, इम्प्लांट डिजाइन, केस हिस्ट्री रिकॉर्डिंग एवं क्लीनिकल एग्जामिनेशन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अंतर्गत इम्प्लांट प्लेसमेंट का लाइव डेमॉन्स्ट्रेशन एवं डायग्नोस्टिक इम्प्रेषन मेकिंग का हैंड्स-आॅन प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया, जिससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं क्लीनिकल अनुभव प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त संस्थान की फैकल्टी द्वारा भी विभिन्न नवीनतम विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। मॉड्यूल का उद्देश्य बी.डी.एस. छात्रों को आधुनिक इम्प्लांट डेंटिस्ट्री के क्षेत्र में प्रारम्भिक क्लीनिकल अनुभव प्रदान करना तथा उनके ज्ञान एवं कौशल को विकसित करना है, जिससे दंत चिकित्सा को वैश्विक आधुनिक मानकों के अनुरूप और अधिक सशक्त बनाया जा सके। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को ओरल इंप्लांटोलॉजी के बारे में नवीनतम ज्ञान प्राप्त हुआ जिसके लिये सभी ने आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, अर्पित चड्ढा के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *