आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज में फेयरवेल पार्टी 2026 का शानदार आयोजन

गाजियाबाद। आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज, गाजियाबाद में फेयरवेल पार्टी 2026 का भव्य आयोजन किया गया। स्टूडेंट्स ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे जोश के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, संगीत, नृत्य और मनोरंजक गतिविधियों ने माहौल को यादगार बना दिया। छात्रों ने अपने कॉलेज जीवन की सुनहरी यादों को साझा किया और एक-दूसरे के साथ भावनात्मक पल भी बिताए। कॉलेज के निदेशक डॉ. अनिल के. अहलावत ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी अपने ज्ञान, कौशल और संस्कारों के साथ जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें और संस्थान का नाम रोशन करें। यह फेयरवेल समारोह विद्यार्थियों के लिए यादगार बन गया, जहां विदाई के साथ-साथ नए सपनों और संभावनाओं की शुरूआत का संदेश भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *