गाजियाबाद। आई.टी.एस फिजियोथैरेपी कॉलेज मुरादनगर में विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृत्रिम अंगों एवं सहायक उपकरणों की बनावट, कार्य प्रणाली और उपयोग पर दो दिवसीय अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम आई.टी.एस – द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उन्होंने इस शैक्षणिक सत्र के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विद्यार्थियों को नवीन तकनीकों का ज्ञान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. एम थंगराज एवं मुख्य अतिथि संदीप त्यागी द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। संदीप त्यागी, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण के विशेषज्ञ तथा इनोवेशन इंडिया, गाजियाबाद के संस्थापक एवं निदेशक हैं। इस अवसर पर संदीप त्यागी ने कृत्रिम अंगों एवं सहायक उपकरणों की बनावट, कार्य प्रणाली, चयन तथा उनके उपयोग के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने पुनर्वास के क्षेत्र में इन उपकरणों की भूमिका तथा फिजियोथेरेपी के साथ इनके समन्वय के महत्व भी पर भी प्रकाश डाला। प्रायोगित सत्र के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न सहायक उपकरण प्रस्तुत किये गये तथा उनके सही उपयोग और रोगियों की आवश्यकताओं के अनुरूप चयन के बारे में जानकारी दी गई। इस गतिविधि से विद्यार्थियों को विषय की बेहतर समझ विकसित करने और वास्तविक परिस्थितियों में इसके उपयोग को जानने का अवसर मिला।
इसके अतिरिक्त प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने वाइस चेयरमैन अर्पित चढ़डा के निरंतर मार्गदर्शन प्रोत्साहन तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के लिए उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। संदीप त्यागी के ज्ञानवर्धक व्याख्यान से विद्यार्थियों को विषय से संबधित महत्वपूर्ण जानकारियॉ प्राप्त हुई। यह दो दिवसीय शैक्षणिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान एवं पुनर्वास के क्षेत्र में उनके कौशलता को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।


