गाजियाबाद। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना लोकसभा क्षेत्र से सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद पार्टी के प्रदेश महासचिव निजाम चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सांसद चन्द्रशेखर आजाद हापुड़ में एक जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे। इस दौरान सांसद चन्द्रशेखर आजाद ने कार्यकर्ताओं को यूपी विधानसभा 2027 के चुनाव जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की मौजूदगी होनी चाहिए। इस बीच उन्होंने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया उन्हें नमन किया। पार्टी के प्रदेश महासचिव निजाम चौधरी ने सांसद चन्द्रशेखर को आश्वस्त किया कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ। जनता मौजूदा सरकार से तंग आ चुकी है और आजाद समाज पार्टी की ओर देख रही है। प्रदेश की जनता ने बदलाव का पूरी तरह मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बनने वाली सरकार में आजाद समाज पार्टी किंग मेकर की भूमिका में रहेगी। इस मौके पर प्रदेश सचिव संजय जाटव, जिला अध्यक्ष सम्राट अशोक, जिला प्रभारी परवेज आलम, संजय रेवड़ी, दाऊद पठान, महेश मुखिया, शकील अंसारी, देवेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों का काफिला सांसद चन्द्रशेखर के साथ हापुड़ के लिए रवाना हो गया।

