पूरे एनसीआर में खुलेंगे नेफेड स्टोर: आईएएस दीपक अग्रवाल

बुलंदशहर। नेफेड के बुलंदशहर सहित पूरे एनसीआर में नेफेड के सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। यह जानकारी नेफेड के एमडी आईएएस दीपक अग्रवाल ने मंगलवार शाम जिला प्रदर्शनी बुलंदशहर महोत्सव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दी। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि एमडी आईएस दीपक अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि आईपीएस निपुण अग्रवाल ने नेफेड के स्टॉल का अवलोकन किया। एमडी ने स्टॉल पर प्रदर्शित विभिन्न कृषि उत्पादों और दलहन की जानकारी ली। उन्होंने कहा किनेफेड देशभर में दलहन की खरीदारी कर किसानों को लाभ पहुंचा रहा है। इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आजाद स्कूल की छात्राओं ने मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। अतिथियों ने छात्राओं के उत्साह की सराहना की। वासिक आजाद, शारिक आजाद, पत्रकार सूर्यभूषण मित्तल, रिंकू मित्तल, अनिल देशभक्त, गौरव बंसल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमन राघव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *