महिलाओं की हुंकार—रानी लक्ष्मीबाई चौक पर होगा जन आक्रोश प्रदर्शन

गाजियाबाद। कार्यक्रम संयोजक काजल त्यागी के नेतृत्व में आज महानगर कार्यालय पर बड़ी संख्या में बहनों ने एकत्रित होकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक में महिलाओं ने अपने सम्मान और अधिकारों के लिए 22 अप्रैल को रानी लक्ष्मीबाई चौक, रेलवे रोड, गाजियाबाद पर जन आक्रोश विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का संकल्प लिया।
बैठक में उपस्थित महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि अब महिला सम्मान के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की चुप्पी स्वीकार नहीं की जाएगी। वर्षों से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसी पार्टियों द्वारा महिलाओं की प्रगति में अवरोध खड़े किए जाने को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया।
ह्लअब और नहीं—नारी अब मौन नहीं, अपने सम्मान के लिए स्वयं संघर्ष का शंखनाद करेगी। महिलाओं ने स्पष्ट किया कि यह विरोध प्रदर्शन उनके आत्मसम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए स्वयं द्वारा उठाया गया कदम है। तय किया गया कि सभी बहनें निर्धारित स्थल पर एकत्रित होकर संगठित रूप से अपनी आवाज बुलंद करेंगी और महिला विरोधी मानसिकता के खिलाफ सशक्त संदेश देंगी। बैठक में छात्राओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रोफेशनल्स एवं गृहिणियों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि 22 अप्रैल को रानी लक्ष्मीबाई चौक पर अधिकतम संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी। समाज के हर वर्ग की महिलाओं को जोड़कर एकजुटता का परिचय दिया जाएगा। महिला अधिकारों के विरोध में खड़ी सोच का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *