अब जाट आरक्षण केंद्रीय सेवाओं में लेकर रहेंग: अजय प्रमुख

  • राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) द्वारा गांव बरासऊ में किया गया संवाद बैठक का आयोजन

गाजियाबाद। राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) द्वारा बुलंदशहर के शिकारपुर ब्लॉक के गांव बरासऊ में एक संवाद बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में क्षेत्र के लोगों और महिलाओं ने शिरकत की, संवाद बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सेवाओं में जाट आरक्षण जो की एक साल रहने के बाद सरकार ने समाप्त कर दिया गया, मीटिंग में आरक्षण की लड़ाई दोबारा शुरू करने पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई, राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सरोहा ने कहा कि जाट आरक्षण के लिए अब गांव-गांव जाकर जन चेतना यात्रा शुरू करेंगे और आंदोलन की लड़ाई को आखिरी दम तक लड़ेंगे। राष्ट्रीय महासचिव अजय प्रमुख ने कहा कि अब जाट आरक्षण केंद्रीय सेवाओं में लेकर रहेंगे, अगर केंद्रीय सेवा में आरक्षण नहीं मिला तो सरकार को देश में आरक्षण आर्थिक आधार करना चाहिए, अन्यथा आरक्षण समाप्त कर देना चाहिए, संवाद बैठक का संचालन प्रदेश अध्यक्ष श्री रिशिपाल नैन ने किया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने किसान मोर्चे की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय जाट महासभा भारत में नए पदाधिकारी की नियुक्ति पत्र दिए गए, जिसमें मुख्य रूप से सोनीपत से आशा चौधरी को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया, हापुड़ जिले के युवा का अध्यक्ष भानु सिद्धू को बनाया गया और बुलंदशहर जिले में संगठन की कमेटी का विस्तार किया गया, आज की मीटिंग में मुख्य रूप से जिन्होंने अपने विचार रखें उनमें मोहित मलिक युवा प्रदेश अध्यक्ष, कपिल चौधरी मेरठ मंडल युवा अध्यक्ष, शिव चौधरी युवा प्रदेश सचिव, मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष अनुकूल चौधरी और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *