- सिद्धार्थ भारद्वाज मिस्टर फेयरवेल, कशिश सहगल को मिस फेयरवेल चुना गया


गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट आफ टैक्नोलॉजी में थर्ड ईयर स्टूडेंट्स द्वारा फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स के लिए फेयरवेल पार्टी ‘बोन वोयेज -2026’ का आयोजन किया गया। फेयरवेल पार्टी का आयोजन बहुत धूमधाम से हुआ। इसमें फाइनल ईयर स्टूडेंट के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी कराई गई। जिसमें डाटा साइंस ब्रांच के छात्र सिद्धार्थ भारद्वाज को मिस्टर फेयरवेल व डाटा साइंस ब्रांच की ही छात्रा कशिश सहगल को मिस फेयरवेल चुना गया। थर्ड ईयर के स्टूडेंट्स ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम को हर्ष उल्लास से आयोजित किया। यह आयोजन एक भावनात्मक समारोह बन गया। सभी फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स की आँखें नम थी। फाइनल ईयर स्टूडेंट्स द्वारा संस्थान में बिताए गए लम्हों का एक वीडियो शूट प्रस्तुत करने के साथ साथ कुछ रंगा रंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर संस्थान के वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल, ग्रुप एडवाइजर डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. डी. के चौहान और डायरेक्टर डॉ. बी.सी. शर्मा ने फाइनल ईयर के सभी छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल कैरियर के लिए शुभकामनाएं दी। बोन-वोयेज-26 फेयरवेल पार्टी का संचालन स्टूडेंट एक्टिविटी काउंसिल के चेयरमैन आलोक त्यागी के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम के दौरान डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर एच.जी. गर्ग, डीन एकेडमिक डा. आर. के. यादव, डीन ईआईआई डॉ. पुनीत चंद्र श्रीवास्तव, डीन एक्रीडिटेशन डॉ. रामेंद्र सिंह, सभी विभागों के अध्यक्ष व फैकल्टी मेंबर्स उपस्थित रहे।

