
गाजियाबाद। निर्जला एकादशी पर रोटरी क्लब गाजियाबाद निहार द्वारा उत्तम स्कूल, शास्त्री नगर, गाजियाबाद में काला चना एवं ठंडा गुलाब दूध वितरण सेवा का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों ने लाभ प्राप्त किया। क्लब के सदस्यों ने स्वयं उपस्थित रहकर अत्यंत आत्मीयता, समर्पण एवं सेवा भावना के साथ वितरण किया। निर्जला एकादशी पर आयोजित इस सेवा का उद्देश्य लोगों को पौष्टिक खाद्य सामग्री एवं भीषण गर्मी से राहत प्रदान करना था। यह कार्यक्रम रोटरी के आदर्श स्वयं से ऊपर सेवा की भावना को साकार करता है। रोटरी क्लब गाजिÞयाबाद निहार ने भविष्य में भी समाजहित एवं जनकल्याण के ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया। इस मौके पर अध्यक्ष रोटेरियन प्रिया पुरी, सचिव रोटेरियन नेहा मेहता इलेक्टिड अध्यक्ष रोटेरियन राजीव कुमार सूद व इलेक्टिड सचिव रोटेरियन पुनीत मेहता आदि मौजूद रहे।

