गाजियाबाद। निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर संकल्प जन सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन सामाजिक एवं भाजपा कार्यकर्ता देवेंद्र कुमार ने संकल्प जन सेवा ट्रस्ट परिवार के साथ अशोक नगर में मीठा जल तथा हाथ के पंखों का वितरण किया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन देवेंद्र कुमार ने एकादशी पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि सनातन धर्म में आस्था रखने वालों के लिए संसार में एकादशी व्रत सभी व्रत में श्रेष्ठ व पुण्य फलदाई व्रत है। उन्होंने कहा कि ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी व भीम सैनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। भगवान श्री हरि विष्णु को एकादशी व्रत अत्यधिक प्रिय है। सभी सनातनी वैष्णवों को वर्ष की सभी एकादशी का व्रत अवश्य करना चाहिए। किसी कारणवश जो लोग वर्ष की सभी एकादशी का व्रत नहीं कर सकते, ऐसे लोगों को निर्जला एकादशी का व्रत अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्जला एकादशी के दिन निर्जल व्रत करने से वर्ष की सभी एकादशी का फल मिल जाता है और मनुष्य के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं।
ट्रस्ट की सचिव अंजली अग्रवाल ने बताया कि सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार एकादशी व्रत, पूजन,हवन,दान आदि करने से मनुष्य के जीवन में धन-धान्य के साथ सुख -शांति बढ़ती है। उन्होंने कहा कि वर्ष भर में 24 एकादशी आती है, अधिक मास आने पर एकादशी की संख्या 26 हो जाती है। हरि भक्तों को सभी एकादशी का समान भाव से व्रत करना चाहिए। एकादशी के दिन भूलकर भी चावल ग्रहण नहीं करने चाहिए। “ऊं नमो भगवते् वासुदेवाय” द्वादश अक्षर मंत्र का जाप करने से मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
जल वितरण में ट्रस्ट के वाईस चेयरमैन सार्थक गर्ग, उषा, कार्तिक गर्ग,समर्थ गर्ग, अंजली गुप्ता, अनय आदि ने अपना सहयोग दिया।

