आई.टी.एस कॉलेज में धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आई.टी.एस कॉलेज में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह पूर्वक आयोजित किया गया। यह दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जो शिक्षकों के अमूल्य योगदान को सम्मानित करने का एक विशेष अवसर है। यह कार्यक्रम आई.टी.एस. द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। समारोह में वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक न केवल क्लीनिकल एवं एकेडमिक गतिविधियों में छात्रों का मार्गदर्शन करते है, बल्कि उनके विकास के लिए मनोरंजनात्मक कार्यक्रमों का भी आयोजन करते हैं, जिससे छात्र जीवन में सफलता प्राप्त कर सकें। इस कार्यक्रम में आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ आर.पी. चड्ढा, वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा, आई.टी.एस डेंटल कॉलेज के डायरेक्टर-प्रिंसिपल, डॉ देवी चरण शेट्टी, आई.टी.एस इंस्टीट्यूट आॅफ हेल्थ एण्ड एलाइड साइंसेज के प्रधानाचार्य डॉ. एम. थंगराज एवं आई.टी.एस कॉलेज आॅफ फार्मेसी के निदेशक, डॉ.एस. सदीश कुमार सहित संस्थान के सभी विभागों के एच.ओ.डी. एवं सभी अध्यापकों के साथ-साथ बी.डी.एस., एम.डी.एस., बी.पी.टी. एवं फार्मेसी के सभी छात्रों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें छात्रों ने अध्यापकों के लिए रंगारंग कार्यक्रम, ग्रुप डांस, सोलो डांस, सिंगिंग, सोलो सिंगिंग, रंगोली, फैशन शो आदि जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से अपने अध्यापकों के लिए अपना आभार व्यक्त किया। अंत में सभी विजेता अध्यापक को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज मैनेजमेंट एवं विद्यार्थियों द्वारा संस्थान के सभी फैकल्टी सदस्यों को सम्मानित किया गया। अंत में सभी ने दोपहर के भोजन का लुफ्त उठाया। इस सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिये सभी प्रतिभागियों ने आई.टी.एस द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *