गाजियाबाद। जीडीए के प्रभारी प्रवर्तन जोन-8 के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत खसरा संख्या-373, 374,377 ग्राम नवादा लोनी पर सोनू एवं साजिद द्वारा विकसित की जा रही अनाधिकृत कालोनी में लगभग 200-250 भूखण्डों की बाउण्ड्रीवाल, साईट आफिस, विद्युत पोल्स, सड़क, सीवर लाईन आदि पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थानीय निर्माणकर्ता/स्थानीय निवासियों द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हें नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्रवर्तन जोन-8 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। आगामी माह में भी ध्वस्तीकरण/सील की कार्यवाही किये जाने का अभियान जारी रहेगा।


