मुरादनगर। मकरेड़ा गांव के श्मशान घाट से बृहस्पतिवार की रात को अज्ञात चोरों द्वारा एक सौलर लाईट चोरी कर ली गयी है। ग्राम प्रधान कृष्णदेव आर्य ने बताया कि शुक्रवार सुबह गांव के सुनील पुत्र रणधीर सिंह हिंडन नदी शमशान घाट पर घूमने गए थे, उन्होंने देखा पोल जमीन पर पड़ा हुआ है, लाईट और पैनल गायब है। उन्होंने फोन कर सूचना प्रदान की फिर तत्काल 112 पर कॉल किया गया। पुलिस द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया और अज्ञात चोरों के विरुद्ध थानाध्यक्ष के नाम बहादुरपुर चौकी प्रभारी जाहिद खां को तहरीर दी गयी, जिस पर उन्होंने चोरों को तलाश कर लाइट और पैनल बरामद किए जाने का आश्वासन दिया।

