गाज़ियाबाद चार्टेड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन के पूर्व सचिव व कविनगर रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष श्री विवेक मित्तल (चार्टर्ड अकाउंटेंट) को भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के उपक्रम में नॉन ऑफिशल डायरेक्टर (NoD) नियुक्त किया गया है । इस पद पर गाज़ियाबाद से किसी चार्टेड एकाउंटेंट को यह नियुक्ति मिलने पर जनपद के चार्टेड एकाउंटेंट्स में हर्ष की लहर है। ज्ञातव्य है कि मित्तल बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक से जुड़े हुए हैं और संघ से जुड़ी अनेक संस्थाओं के अनेक दायित्व भी उनके पास हैं। उनकी इस नियुक्ति से जुड़ी खास बात यह भी है कि इसे स्वयं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हस्ताक्षर से किया गया है । मित्तल को इस पद पर नियुक्त किए जाने पर कविनगर रामलीला कमेटी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

