शांति को अपने जीवन की नेचर बना सकते हैं : बीके विमला दीदी

  • ब्रह्माकुमारी, लोहियानगर सेवा केंद्र द्वारा चलाया गया पीस माई नेचर अभियान

गाजियाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ,लोहिया नगर सेवा केंद्र के द्वारा पीस माई नेचर अभियान के अंतर्गत लोहिया नगर, बी ब्लॉक पार्क में एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो भाई, बहनों ने सम्मिलित होकर इसका लाभ प्राप्त किया। पीस- माई नेचर की थीम के अंतर्गत राजयोगिनी बीके विमला दीदी ने बताया कि कैसे हम शांति को अपने संकल्प में ,शब्दों में और अपने कर्म में ला सकते हैं और उसे अनुभव कर सकते हैं। शांति को अपने जीवन की नेचर बना सकते हैं। दीदी ने बताया कि मनुष्य का वास्तविक स्वभाव शांति है, शांति ही हमारा स्वधर्म है, शांति हमारा नेचुरल संस्कार है। किसी के भी कुछ बोलने से मेरी शांति चली जाए तो मेरे मन का रिमोट दूसरे के हाथ में चला गया। शांत रहना कोई कमजोर बनना नहीं होता है ’ विश्व में शांति लाने से पहले अपने मन में शांति लाए, परिवार में शांति लाए, घर में शांति लाए फिर विश्व में भी शांति आ जायगी। कारोबार, व्यवहार ,परिवार , समाज में सब जगह रहते हम शांत रहे लेकिन दूसरो के कर्म से हमारा मन अशांत नहीं होना चाहिए ’ हमारे मन की चाबी दूसरों के हाथ में ना हो। जो बहुत परिस्थितियों में शांत रहता है ,स्टेबल रहता है और पॉजिटिव सोचता है उसके मन को हम कहेंगे पीसफुल माइंड। दीदी ने बताया की शांति को अपनी नेचर बनाने के लिए राजयोग मेडिटेशन तथा आध्यात्मिक ज्ञान को अपने जीवन का, दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। ब्रह्मा कुमारीज के प्रत्येक सेवा केंद्र पर 7 दिन का राजयोग मेडिटेशन कोर्स निशुल्क कराया जाता है। इस अभियान में बीके उर्मिला दीदी (कैलाश पुरम सेवा केंद्र) ने शांति को अपने जीवन का नेचर बनाने के कई उपाय बताएं। इस अवसर पर बीके सोनिया दीदी ने सैकड़ो भाई बहनों को शांति की प्रतिज्ञा भी कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *