महापौर सुनीता दयाल ने सदन में पेश किया नारी शक्ति वंदन अधिनियम

गाजियाबाद। नगर निगम गाजियाबाद के प्रथम सदन में महापौर सुनीता दयाल द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रस्तुत किया गया, जिसे सदन में उपस्थित सभी पार्षदों ने दोनों हाथ उठाकर ध्वनि मत से सर्वसम्मति समर्थन प्रदान किया। महापौर ने अपने संबोधन में इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक एवं दूरगामी पहल बताते हुए कहा कि यह अधिनियम लोकतांत्रिक संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी को और अधिक सुदृढ़ करेगा। प्रस्ताव समर्थन की शुरूआत महिला पार्षदों द्वारा की गई, जिसके उपरांत अन्य पार्षदों ने क्रमश: अपने विचार रखते हुए अधिनियम के पक्ष में समर्थन व्यक्त किया और विषय का विस्तार किया। इसी क्रम में नामित पार्षद प्रदीप चौधरी ने अपनी प्रथम सदन उपस्थिति में महापौर सुनीता दयाल, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक सहित उपस्थित सभी अधिकारीगण एवं सदन में मौजूद पार्षद भाई-बहनों को सादर नमन किया। तदोपरांत अधिनियम के समर्थन में मुखर होते हुए कहा—
ह्लसशक्त नारी ही सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में महिला सुरक्षा, सहभागिता एवं सशक्तिकरण के लिए ठोस एवं समयबद्ध कार्ययोजना लागू करने तथा उसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित समीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *