7 मई से शुरू हो रही जनगणना-2027, स्व गणना सुविधा का उठाएं लाभ: सौरभ भट्ट

गाजियाबाद: अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं जिला जनगणना अधिकारी सौरभ भट्ट ने बताया कि भारत की जनगणना-2027 इस बार पहली बार पूरी तरह डिजिटल तरीके से की जा रही है। इसके तहत 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक “स्व-गणना” (Self Enumeration) की सुविधा दी गई है।
इस सुविधा का मतलब है कि अब लोग खुद ही अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकते हैं। इसके लिए जिले में 14 दिनों का विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें भाग लें।
सभी लोगों से अपील है कि वे आधिकारिक वेबसाइट sec.census.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करें और वहां दिए गए 33 सवालों के सही-सही जवाब भरें। इसके बाद आपको एक S.E. ID मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखना है।
जब जनगणना कर्मचारी आपके घर आएगा, तो आप उसे यह ID दे सकते हैं। वह आपकी ID डालकर आपका डेटा सीधे सिस्टम में जोड़ देगा। इससे आपको दोबारा सारी जानकारी बताने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सभी जिलेवासियों से अनुरोध है कि इस डिजिटल जनगणना में हिस्सा लें और एक जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *